Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य, प्रबंधक और टीचर पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस, छात्रा की छत से गिरकर हुई थी मौत, CCTV में हुआ खुलासा

Ayodhya: इस मामले में पहले स्कूल प्रबंधक ने परिजनों के साथ ही पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज में छात्रा छत से गिरती हुई दिखाई दी. 

इसी स्कूल में हुई थी घटना

Edited by Nitish Pandey

UP News: सनबीम स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में स्कूल प्रबंधक के साथ ही प्रधानाचार्य और आरोपी गेम टीचर अभिषेक कनौजिया रेप का मुकदमा दर्ज हो गया है. इसके साथ ही अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं प्रधानाचार्य और प्रबंधक फरार है. इस मामले में प्रबंधक के बेटे को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस पूछताछ कर रही है.

बता दें कि अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार की सुबह कक्षा 10 की छात्रा की रहस्यमय तरीके से मौत का मामला सामने आया था. इस मामले में छात्रा के परिजनों ने बताया था कि विद्यालय से फोन करके उनको बुलाया गया था और बेटी के झूले से गिरकर जख्मी होने की खबर उनको दी गई थी. छात्रा की अस्पताल में ही मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी थी, इसी के बाद पुलिस ने स्कूल व इसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो छात्रा स्कूल के छत से नीचे गिरती हुई दिखाई दी. इसके बाद परिजनों ने बेटी के साथ कुछ गलत होने और हत्या की आशंका जताई थी. इसी के बाद पुलिस ने और छानबीन की तो गैंग रेप का मामला खुला है. इसी के बाद तीन पर परिजनों की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच रिश्ते होंगे और मजबूत, हैदराबाद में खुलेगा नया वाणिज्य दूतावास

छात्रा के परिजनों की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्या रश्मि भाटिया और स्पोर्ट्स स्पोर्ट टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इन लोगों पर गैंगरेप, साजिश, साक्ष्य मिटाना, पाक्सो व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. कैंट थाने में मामला दर्ज हुआ है.

बता दें कि इस मामले में पहले प्रधानाचार्य ने परिजनों व मीडिया को गुमराह करते हुए छात्रा के झूले से गिरकर मौत होने की बात बताई थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में और छानबीन कर रही है तो वहीं फरार प्रधानाचार्या और प्रबंधक की तलाश कर रही है. इसी बीच गेम टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर छात्रा गिरी थी वहां पर खून के भी निशान मिटाए गए थे. वहीं तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम हुआ है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है. फिलहाल छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital