Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir News: कैंसर रोगी की मदद के लिए आगे आए लोग. महज 24 घंटे में अकाउंट में जमा कराए 80 लाख रुपये

Jammu Kashmir News: किसी की मदद कैसे की जा सकती है यह कश्मीरियों से सीखा जा सकता है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक कैंसर पीड़ित की मदद के लिए लोगों ने महज 24 घंटे में 80 लाख रुपये जुटा लिए.

Jammu Kashmir News: कैंसर रोगी

Jammu Kashmir News: कैंसर रोगी

 

Jammu Kashmir News: किसी की मदद कैसे की जा सकती है यह कश्मीरियों से सीखा जा सकता है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक कैंसर पीड़िता की मदद के लिए लोगों ने महज 24 घंटे में 80 लाख रुपये जुटा लिए. क्राउड फंडिंग से जुटाए गए पैसे पीड़िता के परिवार के बैंक अकाउंट में जमा कर दिया गया है. बताया गया कि पुलवामा जिले में रहने वाले एक परिवार के पास अपनी बेटी की इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. लड़की ल्यूकेमिया नामक बिमारी से ग्रसित है. परिवार ने इलाज के लिए अपना सबकुछ बेच दिया, इसके बाद भी लड़की की हालत दिन-ब-दिन बदत्तर होती जा रही थी.

अकाउंट में बरसने लगे पैसे

जब परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति बताई, तो लोगों ने करीब 80 लाख रुपये पीड़ित के परिजनों के अकाउंट में जमा करा दिए. लड़की के परिजन ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने के बाद अकाउंट में पैसे ऐसे बरसने लगे जैसे मानों कि किसी ने अलादिन के जादुई चिराग को रगड़ दिया हो. जानकारी के मुताबिक, परिवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी. जिसके बाद पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर क्राउड फंडिंग अभियान शुरु हो गई. देखते ही देखते परिवार के अकाउंट में लाखों रुपये जमा हो गया.

यह भी पढ़ें: कामकाजी महिलाओं के लिए श्रीनगर में बन रहा है छात्रावास, मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं

रोगी के भाई ने बताया कि ये सब कैसे हुआ?

ल्यूकेमिया रोगी के भाई उज़ैर अहमद ने कहा कि उनकी बहन को जनवरी 2022 में ब्लड कैंसर का पता चला था. जिसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए कश्मीर से बाह रेफर कर दिया गया. रोगी के भाई ने कहा कि उसके नौ महीने के इलाज में लगभग एक करोड़ का खर्च आया. हमारे परिवार ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ मिलकर इसे मैनेज किया. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, उन्हें फिर से फॉलो-अप चेक-अप के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें और छह महीने तक इलाज की आवश्यकता है. उसके इलाज में लगभग 80 लाख का खर्च आएगा.”

लड़की के भाई ने कहा कि जब हमने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था तो उम्मीद नहीं थी की लोग इस कदर मदद करेंगे. लेकिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर मदद की. आज हमें 80 लाख से कहीं अधिक मिले.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital