Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: 8 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, CM योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार से सीएम योगी ने 8 लाख से अधिक घरों की मांग की थी, जिसे मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.

UP

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP: यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का विस्तार होने जा रहा है. सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से पत्र लिख कर 10 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी. जिसके बाद अब केंद्रीय की ओर से सीएम योगी के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है. जिससे उत्तर प्रदेश (UP) में 8 लाख गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्की छत मिलेगी.

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग का आभार जताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले ट्विटर पर लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश (UP) के अनुरोध को स्वीकार कर सभी के लिए ‘अपना घर’ सुनिश्चित करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं मा. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह जी का हृदय से आभार.

कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को मिलेगी पक्की छत

सीएम योगी ने अगले ट्वीट में लिखा है, ‘सबको घर-पक्का घर’ हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी की प्रतिबद्धता सर्वविदित है. सीएम ने आगे लिखा है, ‘इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर प्रदेश को 8,62,767 घरों का अतिरिक्त आवंटन किया गया है.’

उत्तर प्रदेश में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 27 लाख आवास पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ओर से नया बजट मंजूर किए जाने के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के तहत सूबे में 35 लाख आवास बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें : Gorakhpur: ट्विटर पर लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आए चौकी इंचार्ज, खून देकर बचाई प्रसूता और नवजात की जान

मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे आवास

वैसे तो उत्तर प्रदेश में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 27 लाख से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं. ये आवास मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest