Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tunisha Sharma के बाद अब 22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीना नागवंशी ने दी जान, फंदे से लटकी मिली लाश

Leena Nagwanshi: तुनिशा शर्मा के बाद 22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली है. खबरों के मुताबिक, लीना ने कमरे की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

Leela Nagwanshi

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लीना नागवंशी (फोटो ट्विटर)

Leena Nagwanshi: 20 साल की तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने के मामले ने सभी को हैरान कर दिया था. अब तुनिशा शर्मा के बाद 22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली है. खबरों के मुताबिक, लीना ने कमरे की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घरवालों ने लीला नागवंशी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था.

लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली थीं. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद पता चल चलेगा कि लीना की मौत किन वजहों से हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सोशली मीडिया पर काफी चर्चित थीं लीना नागवंशी

लीना नागवंशी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थी. वो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती थीं. लीना अभी कॉलेज की पढ़ाई कर थीं. वो बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं. वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स से पता है कि उनकी लंबी फैन फॉलोइंग थी. उनके इंस्टाग्राम पर ही 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वहीं चक्रधर नगर पुलिस का कहना है कि एक बजे सूचना मिली थी कि केलो विहार कॉलोनी में रहने वाली 22 साल की लीना ने अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में उछाल जारी, जानिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

घरवालों ने ही शव को नीचे उतारा

लीना के फांसी लगाने की खबर जब घरवालों को पता चली तो उन्होंने पुलिस के आने से पहले लीना के शव को फंदे से नीचे उतार लिया था. वहीं इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि घरवालों को लगा था कि लीना अभी जिंदा है. इसलिए उन्होंने शव को नीचे उतारा. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि किस वजह से लीना की मौत हुई है. पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है. फांसी लगाने की कोई निजी वजह बताई जा रही है.

 – भारत एक्सप्रेस

 




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital