Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sona On Shehnaaz Gill: शहनाज गिल पर भड़की सोना महापात्रा, टैलेंट पर उठाए सवाल, कही इतनी बड़ी बात

Sona Mahapatra On Shehnaaz Gill: बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने एक बार फिर ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल पर गुस्सा निकाला है और साजिद खान का सपोर्ट करने पर उनके टैलेंट के ऊपर सवाल उठाया है.

sona shenaz

सोना महापात्रा और शहनाज गिल

Sona Mahapatra On Shehnaaz Gill: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.  ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली सोना सलमान खान से लेकर साजिद खान जैसे बॉलीवुड सितारों को निशाने पर लेने से नहीं चूकती हैं. अब वह शहनाज गिल पर तंज कसती नजर आ रही हैं.

दरअसल, सोना महापात्रा को शहनाज गिल से बस एक ही दिक्कत है कि उन्होंने ‘मीटू’ के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट किया था.  इसके बाद सोना कई बार शहनाज को ताना मार चुकी हैं.  हाल ही में उन्होंने एक बार फिर शहनाज को निशाने पर लिया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं.  अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शहनाज के टैलेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती भोजपुरी हसीनायें, उम्र जान कर हो जाएंगे हैरान , Aamrapali Dubey से Akshara Singh तक फिटनेस फ्रीक

शहनाज पर सोना की तंज

अपने लेटेस्ट ट्वीट में सोना ने शहनाज गिल के लिए लिखा, “प्यारे ट्रोल्स जो जैकलीन जैसी दूसरी स्टारलेट के लिए खड़े हुए हैं, मुझे नहीं पता कि शहनाज का खास टैलेंट क्या है? वह अभी-अभी लो-ब्रो रियलिटी टीवी शो से फेमस हुई हैं.  समझ गई. ” मैं उन महिलाओं के तरीकों को जानती हूं जो रोल या पैसा पाने के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं.”

ये आरोप साजिद पर हैं

बता दें कि साजिद खान पर साल 2018 में मीटू का आरोप लगा था. इसके चलते उन्हें एक साल के लिए फिल्म इंडस्ट्री से बर्खास्त भी कर दिया गया था. साजिद ने ‘बिग बॉस 16’ से ग्लैमर की दुनिया में वापसी की. उस वक्त एक तरफ साजिद के खिलाफ मोर्चा था और शहनाज ने उनका साथ दिया.  इसके बाद से सोना अक्सर ट्विटर पर उन पर हमला करती नजर आती हैं. शहनाज ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किस का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital