Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता हुईं भावुक, कहा- मैं हर पल आपको याद करती हूं

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति इमोशनल हो गईं. देखें उनका पोस्ट.

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज यानी 14 जून को तीसरी पुण्यतिथि है. साल 2020 में आज ही के दिन सुशांत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आज भी उनका परिवार, फैन्स और दोस्त उन्हें याद करते हैं और अक्सर उनके बारे में पोस्ट शेयर करते हैं.

श्वेता भावुक हो गईं

आज सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि है. जिसमें उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा. इसके साथ ही श्वेता ने कुछ किताबों की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिन्हें सुशांत ने पढ़ने की सलाह दी थी. एक स्लाइड में स्क्रीनशॉट देखा जा सकता है, जिसमें सुशांत अपनी पसंदीदा किताबों का नाम बता रहे हैं और अच्छी किताबों के सुझाव भी मांग रहे हैं. श्वेता ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- लव यू भाई और आपके दिमाग को सलाम. मुझे हर पल तुम्हारी याद आती है.

वीडियो शेयर कर फैन्स से की अपील

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुशांत के फैन्स से बात करती दिखीं. उन्होंने कहा- आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि है. मुझे पुण्यतिथि कहना पसंद नहीं है क्योंकि इससे मुझे बुरा लगता है. यह कहकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वह हमें छोड़कर चले गए हैं. उसने हमें नहीं छोड़ा है. उसने केवल अपना शरीर छोड़ा है लेकिन वह हमेशा हमारे आसपास है. मैं उन्हें महसूस कर सकता हूं. कुछ दिन पहले मैं हमारी व्हाट्सएप चैट देख रहा था. हम कई चीजों पर चर्चा करते थे. हम किताबों की बातें किया करते थे. वह मुझे बता रहे थे कि मुझे कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy Live Update: 165 KM की रफ्तार से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, अब तक 37 हजार लोग शिफ्ट, 95 ट्रेनें रद्द, सरकार भी है सतर्क, देखें लाइव मूवमेंट और लोकेशन

श्वेता ने आगे कहा- अगर हमें सुशांत को जिंदा रखना है और अगर हम सच में उससे प्यार करते हैं तो हमें वह करना होगा जो वह था. हमें उनकी क्वालिटी को अपने अंदर लाना होगा. उसके दिल की भलाई को लाना है. मैं अपने छोटे भाई के लिए दुआ कर रही हूं.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital