Bharat Express DD Free Dish

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी को दिया रिश्तों को संभालने से जुड़ा यह सूत्र, कहा- कभी भी….

Suniel Shetty warning to KL Rahul: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी को सफल रिश्तों के बारे में एक जरुरी सलाह दी और अपने दामाद केएल राहुल को चेतावनी.

दामाद केएल राहुल को सुनील शेट्टी की वार्निंग

दामाद केएल राहुल को सुनील शेट्टी की वार्निंग

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Suniel Shetty warning to KL Rahul:सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी को 24 साल का समय बीत चुका है. फिर भी दोनों के रिश्तें में प्यार उतना ही है. जिसको देखते हुए एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा करते हुए अपने जमाई राजा के एल राहुल को खास एडवाइस दिया हैं. वहीं, सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ अपनी शादी से लेकर उनकी बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल को दी गई सलाह के बारे में बात की है. सुनील ने अपने बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ और केएल राहुल की भी तारीफ करते हुए उन्हें ‘माई लव’ कहा.

आथिया को दी सलाह

सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा, जब आथिया ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो मैंने उन्हें कहा था कि कभी सक्सेस को लेकर चिंता मत करना और यह भी पूछा था कि क्या वह फेलियर को भी फेस करने के लिए तैयार है? सुनील ने आगे कहा, कि ऐसा बनो जो अपने पार्टनर पर पूरी विश्वास करता हो. अपने पार्टनर पर भरोसा करो. तीसरी बात के एल राहुल एथलीट हैं. वह बहुत ट्रेवल करेंगे तुम हर बार उनके साथ ट्रेवल नहीं कर पाओगी. लेकिन तुम्हारा सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहना चाहिए क्योंकि जैसे एक्टर्स का हाई लो फेज होता है, वैसे ही उनका भी होता है.

दामाद को दी चेतावनी

सुनील ने बताया कि मैंने के एल राहुल को एक चेतावनी दी थी. मैंने कहा था, आप इतने अच्छे इंसान भी मत बनो कि लोग ये मानें कि ये अच्छाई की बात है ना कि तुम्हारी. वह कुछ ऐसा बच्चा है. मैं आथिया से हमेशा कहता हूं कि तुम खुशनसीब हो.

इसे भी पढ़ें: एजाज खान 26 महीने बाद हुए जेल से रिहा, बोले- दाल में मिलते थे चूहे और कीड़े, शाहरुख के बेटे आर्यन और राज कुंद्रा को मैंने खिलाया खाना

के एल राहुल और आथिया की शादी

बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद ये जोड़ा सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में शादी के बंधन में बंध गया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read