Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

Shahrukh khan को फैन ने जबरदस्ती किया Kiss तो बौखलाए यूजर्स, कहा- जेल में डालो इसे….

शाहरुख खान के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले काफी गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं.

हिंदी सिनेमा के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. किंग खान के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ‘बादशाह’ भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर लोग अक्सर किंग खान के डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर शाहरुख खान का वीडियो खूब तहलका मचा रहा है. हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस आग बबूला हो गए. इस वीडियो में सुपरस्टार को एक फीमेल फोर्सफुली कीस करते हुए दिख रही है और उसके अचानक किस करने से एक्टर भी काफी असहज हो जाते हैं.

महिला ने शाहरुख खान को किया किस

दरअसल, 13 जून को शाहरुख खान दुबई में एक फंक्शन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे और एक एड के प्रमोशन में भी उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर उन्हें फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुपरस्टार पार्टी में एंट्री करते हैं, उन्हें कई फैंस, चारों तरफ से घेर लेते हैं. उसके बाद एक महिला फैन उन्हें जबरदस्ती गाल पर किस कर लेती है.

ये भी पढ़े:High Cholesterol: क्या दूध पीने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? जानिए क्या है सच्चाई

वीडियो देख फैंस ने जताया गुस्सा

शाहरुख खान के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले काफी गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- जेल में डालो इस लड़की को. एक अन्य यूजर ने लिखा कॉमेंट कर लिखा है- अगर इसी तरह से किसी व्यक्ति ने माधुरी या फिर किसी एक्ट्रेस को किस किया होता तो क्या ये ठीक होता.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Hanuman Ansh