नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी(फोटो सोशल मीडिया)
Manish Malhotra Party: मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं. उनके डिजाइन किए कपड़े फिल्मी हसीनाएं काफी पसंद करती हैं. 5 दिसंबर को मनीष मल्होत्रा अपना 56वां जन्मदिन मना रहे थे. घर में रखी पार्टी में फिल्मी हसीनाओं का मेला लगा दिखा. इस लिस्ट में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, कृति सेनन, पूजा हेगडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर शामिल थीं. हसीनाओं की ये लिस्ट और भी लंबी है. जिसमे नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी भी शामिल थी.बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेसेज ने कैजुअल लुक को चुना था. जिसमे उनका स्टाइल भी नजर आया. लेकिन नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी के लुक को देख लोगों का दिमाग घूम गया. बर्थडे पार्टी के फोटो वायरल होने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी का लुक देख लोग हैरान
दरअसल, शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी. जहां उन्होंने कूल एंड स्टाइलिश लुक को चुना था. काले रंग के राउंड नेकलाइन स्लीवलेस टॉप के साथ शिल्पा जींस पहने दिखीं. सुनने में सिंपल से लग रहे लुक की तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया. शिल्पा शेट्टी ने जींस की अजब डिजाइन को इस मौके के लिए चुना था.

लोगों ने शिल्पा शेट्टी को किया ट्रोल
डेनिम ब्लू कलर की जींस पर काले रंग के कपड़े को जोड़ा गया था. जो कि साइड लेग से लेकर बैक तक था. दिखने में अजीब से लग रहे इस जींस का फोटो सामने आते ही लोगों ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई ट्रोलर्स तो इस जींस की तुलना उर्फी के फैशन से कर रहे थे. तो वहीं इस जींस को लोग डिजास्टर बोल रहे हैं.

अजीब कपड़ों में दिखीं नोरा फतेही
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिल्पा शेट्टी के साथ ही नोरा फतेही भी अजीब से कपड़ों में दिखीं. पार्टी में शरीक होने के लिए नोरा ने मिडी ड्रेस को चुना था. जिस पर काले रंग के जालीदार कपड़े को जोड़ा गया था. स्ट्रैपी स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ड्रेस में कॉर्सेट जुड़ी हुई थी. जो इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी.

वहीं ड्रेस की टाइट फिटिंग नोरा की कर्वी फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही थी. इस ड्रेस को एक बार देखने पर ये काफी बोल्ड न्यूड लग रही है. दरअसल, जालीदार काले रंग के कपड़े के नीचे न्यूड शेड की लाइन है. जो इसे काफी बोल्ड लुक दे रही है. नोरा का ये लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




