Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं Ranveer Singh, किचन डिजाइन कर रही हैं Deepika Padukone

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है जिसे अभी वो बना रहे हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके नए घर में किचन सेट करने की जिम्मेदारी रणवीर सिंह को मिली है.

Deepika Padukone-Ranveer Singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो)

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इंडस्ट्री के फेमस  कपल में से एक हैं.  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है. ये कपल कभी भी अपने फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं रहते हैं. आपको बता दें कि अभी ये कपल फिल्म सर्कस के लिए एक गाने पर एक साथ ठुमके लगाते नजर आया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है.रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं और अक्सर अपनी स्पेशल बॉन्डिंग से कई कपल्स को इंस्पायर करते हैं. Deepika एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपना नये फ्लैट  में शिफ्ट होने वाले है. बॉलाबुड के बाजीराव ने इस बात का खुलासा किया कि किचन का डिजाइन दीपिका करेंगीं.

रणवीर बनाएंगे दीपिका के लिए अंडे!

जयेशभाई जोरदार अभिनेता ने खुलासा किया कि एक नया घर बनाया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि दीपिका किचन की इंचार्ज हैं और वह खुद देख रही हैं कि किचन कैसा बन हो रहा है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा- “किचन का उद्घाटन अभी हुआ नहीं है और वह (रणवीर) इसका उद्घाटन करेंगे और मैं आपको अपडेट रखूंगी.” रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा, “संडे के संडे, दीपिका के लिए अंडे.”

ये भी पढ़ें-

Moving In With Malaika: उम्र में छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर बोलीं Malaika Arora- ‘मर्द है वो और…’

एक्टर ने दीपिका को कहा क्वीन ऑफ लाइफ

रणवीर सिंह कभी भी अपनी पत्नी दीपिका की तारीफ करने में पीछे नहीं हटते हैं. उन्होंने गाने के लॉन्च में ये भी बताया कि दीपिका न कि सिर्फ एटेरटेनमेंट की क्वीन हैं बल्कि उनके दिल भी रानी हैं.

पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. रोहित शेट्टी और भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म ‘सर्कस’ शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital