शाहिद कपूर, मीरा राजपूत (फोटो)
Mira Rajput Brahmastra Song: हिंदी सिनेमा के मशहूर कालाकार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वाइफ मीरा राजपूत किसी बी टाउन एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. आए दिन मीरा राजपूत का नाम चर्चा का विषय बना रहता है हाल ही में मीरा राजपूत (Mira Rajput) का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है – इस वीडियो में शाहिद की लेडी लव मीरा अपना टैंलेट दिखाती हुई नजर आ रही हैं. मीरा इस वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के ‘देवा देवा’ सॉन्ग की धुन को पियानो पर बजाती हुईं दिख रही हैं.
मीरा ने बजाई ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस गाने की धुन
शाहिद कपूर की पत्नि मीरा राजपूत ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि मीरा हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पिछले साल आई शानदार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘देवा-देवा’ की धुन पियानो पर बजा रही हैं. मीरा राजपूत इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- आभारी होने का दिन, आप सभी भी इस धुन पर अपनी रील्स बनाए.
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत के इस छिपे हुए टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत के इस शानदार वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस मीरा के इस वीडियो जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में ब्रह्मास्त्र का देवा-देवा गाना सुपरहिट साबित हुआ है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बर्थडे पर साझा किया अनदेखी तस्वीरें, फैंस बोले अब…
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) के पियानो बजाने के टैलेंट से फैंस काफी शॉक्ड हैं. जिसके चलते तमाम फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मीरा के वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- आप वाकई काफी शानदार पियानो बजाती हैं, मानना पड़ेगा. दूसरे यूजर ने सुपर लिख कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



