Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shahrukh Khan की ‘पठान’ के कई सीन्स पर चलेगी कैंची, Besharam Rang गाने ही नहीं, डायलॉग्स में भी बदलाव

Pathaan: सीबीएफसी ने ‘पठान’ और इसके गाने बेशर्म रंग में कई बदलाव के सुझाव दिए हैं. इनमें गानें में दीपिका पादुकोण के कई साइड पोज भी शामिल हैं. ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

Pathaan Song Besharam Rang Released

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (फोटो)

Pathaan: शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म ‘पठान’ अभी से ही सबकी जुबान पर छाई हुई है. ‘पठान’ को लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में कुछ चेंजेस करने के सुझाव दिए थे. वहीं इस मूवी का काफी कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ में भी बदलाव करने को कहा था है. डायलॉग चेंजेस से लेकर कई सीन को सेंसर किए जाने तक, सीबीएफसी ने ‘पठान’ में 10 से ज्यादा कट लगाने का आदेश दिया था.

‘पठान’ में क्या-क्या रिप्लेस किया गया

अब इस मामले में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार , ‘रॉ’ शब्द को ‘हमारे’ से रिप्लेस कर दिया गया है जबकि ‘लंगड़े लुल्ले’ को ‘टूटे फूटे’, और ‘पीएम’ की जगह ‘राष्ट्रपति या मंत्री’ साथ ही 13 जगहों से ‘पीएमओ’ शब्द को भी हटा दिया गया है. ‘अशोक चक्र’ को ‘वीर पुरस्कार’, ‘पूर्व-केजीबी’ को ‘पूर्व-एसबीयू’ और ‘मिसेज भारतमाता’ को ‘हमारी भारतमाता’ से बदलने का फैसला लिया गया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्कॉच शब्द को ‘ड्रिंक’ में बदल दिया गया है, वहीं  फिल्म में दिखाई देने वाले टेक्स्ट ‘ब्लैक प्रिज़न, रूस’ को ‘ब्लैक प्रिज़न’ से चेंज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri News: ‘पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा’- भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लगाए सनसनीखेज आरोप

‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग में हुए बदलाव

वहीं हम इस मूवी के कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ की बात करें तो, इसमें कई क्लोज अप शॉट्स, ‘साइड पोज़’ शॉट्स और ‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स के दौरान सेंसुअस डांस मूवमेंट्स को चेंज कर दिया गया है और उन्हें ‘सुटेबल शॉट्स’ से बदलने का फैसला किया गया है. लेकिन यह अब तक कंफर्म नहीं हुआ है कि दीपिका पादुकोण के विवादित ऑरेंज स्विमसूट को बदला जाएगा या नहीं.

‘पठान’ को U/A सर्टिफिकेट मिला

इस फिल्म के कट्स की बात करते हुए, सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा था, “मुझे यह दोहराना चाहिए कि हमारी संस्कृति और आस्था गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है. और हमें सावधान रहना होगा कि यह ट्रिविया द्वारा डिफाइन नहीं किया जाता है जो फोकस को रियल और सच से दूर ले जाता है. वहीं अब इन बदलाव के बाद ‘पठान’ को U/A सर्टिफिकेट दे दिया गया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital