Kantara 2 Announce Wait: 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ को दर्शकों ने खूब सराहा. साल 2022 में जहां एक तरफ कई बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हुईं वहीं दूसरी तरफ ‘कांतारा’ ने भी धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फिल्म के हिट होने के बाद से ही फैंस इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब बहुत जल्द ‘कांतारा 2’ का ऐलान हो सकता है.
कांटारा 2 की घोषणा जल्द हो सकती है
ऋषभ शेट्टी के करीबी लोगों से जानकारी मिली है कि ‘कांतारा 2’ का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है. मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांटारा 2 की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है. निर्माता विजय किरागंदूर और अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी फिल्म की पटकथा से बेहद खुश हैं. फिल्म के 100 दिन पूरे होने की पार्टी के दौरान इसका सीक्वल बनाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. अब बस उस वक्त का इंतजार है जब ‘कांतारा 2’ का ऐलान होगा. फिलहाल फिल्म की टीम बारिश के बावजूद शूटिंग के लिए बेस्ट लोकेशंस की तलाश कर रही है. साथ ही खबर यह भी है कि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जून तक फ्लोर पर चली जाएगी.
फिल्म के बारे में
‘कांतारा’ को हम्बेल फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका भी निभाई थी. ‘कांतारा’ महज 16 करोड़ के बजट में बनी थी. इतनी कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी के काम को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. आपको बता दें कि IMDb ने इस फिल्म को 8.3 की रेटिंग दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






