Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Golden Globes 2023: ‘RRR’ का बजा डंका, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Golden Globe Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं. RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड मिला है.

Golden Globe Awards 2023

एसएस राजामौली की फिल्म RRR का 'नाटू नाटू' सॉन्ग

Golden Globes Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है. यह लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है. रेड कार्पेट पर इस बारी इंडिया से भी लोग शामिल हुए हैं. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं.

RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने जीता अवॉर्ड

दरअसल एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के लिए बेहद ही खुशी की बात है. साथ ही इंडियन सिनेमा के लिए भी यह गर्व की बात है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है. यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital