Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“हम दुनिया से अलग नहीं, हमारी दुनिया ही अलग है.”, नितिन देसाई के इंस्टाग्राम पर 17 दिन पहले किए गए आखिरी पोस्ट में क्या था?

Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत की खबर उनके सभी फैंस और फिल्मी दुनिया को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. नितिन देसाई को एक-दो बार नहीं बल्कि 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

Nitin Desai

Nitin Desai: नितिन देसाइ(तस्वीर- नितिन देसाई का इंस्टाग्राम)

Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत की खबर उनके सभी फैंस और फिल्मी दुनिया को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. देश के वे जानेमाने आर्ट डायरेक्टर थे. उन्होंने छोटी से लेकर कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज के सेट डिजाइन किए थे. नितिन के इस आर्ट डायरेक्टरी का लोहा सभी मानते थे और इस कला के कारण उन्हें एक-दो बार नहीं बल्कि 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

Nitin Desai ने 16 जुलाई को इंस्टा पर किया था आखिरी पोस्ट

नितिन देसाई की सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. हालांकि, इस बीच फैंस उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देख उन्हें और उनके कामों को याद कर रहे हैं. बता दें कि नितिन देसाई सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं रहते थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 16 जुलाई को की थी. नितिन ने फिल्म ‘1942: अ लव स्टोरी’ का पोस्टर शेयर किया था.
ये फिल्म 1994 में आई थी. फिल्म के पोस्टर में अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री मनीषा कोइराला रोमांटिक अंदाज में दिखे हैं. इस फिल्म के 29 साल होने पर नितिन ने इसके पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के पोस्ट के साथ नितिन ने इसके लिए बनाए गए मूवी सेट की कुछ अनसीन तस्वीरें भी शेयर की है. ‘1942: अ लव स्टोरी’ की मूवी सेट को नितिन ने डिजाइन किया था. इस आलीशान सेट को देख लोग नितिन के कामों की तारीफ कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें- Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर नहीं रहे; देवदास, जोधा-अकबर समेत 198 फिल्मों में किया था काम, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते, आखिर कैसे हुई मौत?

इंस्टाग्राम के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा,”RIP, आप एक वेस्ट आर्ट डायरेक्ट थे.” वहीं, 2 जुलाई को नितिन ने अपनी तस्वीर के साथ इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा है,”हम दुनिया से अलग नहीं, हमारी दुनिया ही अलग है.”

एनडी स्टूडियो में नितिन ने की सुसाइड- मैनेजर

नितिन के मैनेजर ने बुधवार 02 अगस्त को उनकी सुसाइड की खबर मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि नितिन देसाई ने मुंबई के नजदीक अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई. उनकी उम्र 58 साल थी. वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे. मिली जानकारी के अनुसार, नितिन ने महाराष्ट्र सरकार से जमीन लेकर मुंबई से काफी दूर करजत में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर एक बड़े स्टूडियो(एनडी स्टूडियो) की स्थापना की थी. यही वो जगह है, जहां पर बाद में बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग हुई. उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर फिल्‍म इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उन पर 170 करोड़ का कर्ज था. कुछ खबरें ऐसी भी हैं कि उन पर 252 करोड़ का कर्ज था और इसकी वसूली के लिए वित्तीय कंपनियों ने प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital