Bharat Express DD Free Dish

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर दी जान

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे ने की आत्महत्या, सारनाथ के होटल में लगाई फांसी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली है.

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक बुरी खबर सुनने को मिल रही है. एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक और हाल ही एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति के साथ ही डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. लगातार मिल रही  इन सदमों से  लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि अब आकांक्षा दुबे की अचानक मौत की खबर ने सबको झंकझोंर कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं Smriti Irani, बोलीं– मैंने उनसे कहा था खुद को मारना मत

आकांक्षा की मौत, उठे सवाल

मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की हैं. इस समय वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं. आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी किस वजह से किया है. इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद सुसाइड जैसा कदम उठाना पड़ गया. लोग ये तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं.

2019 में किया था डेब्यू

आकांक्षा ने 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. जिसके बाद ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में रोल प्ले किया था. आकांक्षा ने फिल्मों के साथ ही कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था. 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तु जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर पर काफी हिट साबित हुआ था. बाद में उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया. उसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट गानों में काम किया हैं.

एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं

आकांक्षा दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं. खबर है कि वह एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं. वहीं इस साल वैलेंटाइन डे पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest