Bharat Express DD Free Dish

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की होगी गिरफ्तारी, इस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

Bihar News: बिहार के खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं, उनके खिलाफ छपरा कोर्ट ने एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. वारंट जारी होने से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है.

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

Khesari lal Yadav News: भोजपुरी एक्‍टर खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघ्न कुमार को जेल हो सकती है. उनके खिलाफ 2019 के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ऐसे में पुलिस उन्‍हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2019 में खेसारी लाल यादव के खिलाफ केस तब दर्ज हुआ था, जब उन्‍होंने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन की डील की थी. आरोप है कि खेसारी ने जमीन तो खरीदी, लेकिन उसके पैसे नहीं चुकाए थे. इस मामले में खेसारी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यायिक दंडाधिकारी ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एनआईएक्ट विचारण संख्या 241/21 के तहत खेसारी के खिलाफ आदेश जारी किए हैं.

khesari-lal-yadav

जमीन खरीद मामले में बढ़ी मुसीबत

खेसारी लाल यादव बिहार में भोजपुरी भाषा के अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल रहे हैं, जिन्‍हें संगीत का भी शौक है. उन्‍होंने अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से खासा लोकप्रियता पाई. उन्‍होंने चंदा देवी से वर्ष 2006 में शादी की थी. जिससे 2 बच्‍चे हुए. बताया जाता है कि उन्‍होंने पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीदी थी, उस खरीद पर विवाद हो गया. उसका मामला छपरा कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद अब ये फैसला आया है कि खेसारी लाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, रियाज ने चापड़ मारकर अपनी बहन की गर्दन काट दी, फिर बालों को पकड़कर लेकर घूमा

कभी लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी लाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि लग्जरी लाइफ जीने वाले खेसारी लाल कभी परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए लिट्टी चोखा बेचते थे. खेसारी बिहार की धरती से अपने गाने और नाचने की कला के जरिए करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए. filmik.in की एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2021 में खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ 2-3 मिलियन डॉलर के करीब थी. वह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read