Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayesha Omar: क्या शोएब मलिक संग शादी करेंगी ये पाक एक्ट्र्रेस? अफेयर की चर्चा पर आयशा उमर ने दिया जवाब

Ayesha Omar: क्रिकेटर शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के रिश्ते को लोगों की नजर लग गई है. दोनों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के आने से गलफहमियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है.

Shoaib Malik Affair

शोएब मलिक सानिया मिर्जा पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा (फोटो सोशल मीडिया)

Shoaib Malik Affair: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है. इस एक्ट्रेस का नाम है आयशा उमर. आयशा और शोएब मलिक ने साथ में काफी पहले एक फोटोशूट किया था. ऐसे में बेहद बोल्ड और रोमांटिक किस्म के इस फोटोशूट को देख दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब वायरल हो रही हैं. पहले तो आयशा उमर ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब मौके को देखकर उनका बयान सामने आया है.

कमेंट में बताई वजह

एक यूजर ने आयशा से कमेंट सेक्शन में पूछा कि किया आप दोनों का शादी का प्रोग्राम है? इस कमेंट में शोएब मलिक और आयशा के रिश्ते पर तंज कसा गया था. ऐसे में आयशा उमर ने जवाब दिया कहती हैं कि जी नहीं, बिलकुल नहीं, उनकी शादी हुई है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं. मैं शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं. शोएब और मैं एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं और शुभचिंतक भी.

ये भी पढ़ें- Priyanka Nick Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा की शादी में क्यों हुई थी लड़ाई? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

आयशा ने कही बड़ी बात

आयशा ने आगे अपने इस खास रिश्ते पर कहा कि हम एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं दुनिया में ऐसे रिश्ते भी होते हैं. भले ही आयशा इस रिश्ते से इनकार कर रही हों लेकिन बीते शुक्रवार सानिया मिर्जा की इंस्टा स्टोरी में लिखा कि अल्लाह जानता है कि आपकी आत्मा थक गई है. वो जानता है कि आप बार बार दुआ कर रहे हो. वो जानता है कि आप कन्फ्यूज हो और कंफर्ट चाहते हो. उस पर भरोसा रखो. इस पोस्ट का कनेक्शन तलाक से जोड़ा जा रहा था.

कानूनी पचड़े में फंसा है कपल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब और सानिया ने इस मामले पर अभी भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट इसलिए नहीं दी है क्योंकि अपने अपकमिंग शो द मिर्जा मलिक शो के लिए कपल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इस कॉन्ट्रैक्ट के पूरा होने के बाद ही दोनों तलाक को लेकर अनाउसमेंट करेंगे. शो की प्रमोशन के दौरान दोनों को साथ में देख लोग उनके बीच कुछ ठीक न होने का कयास लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital