Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Zomato के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी, 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ

जोमैटो के शेयर्स में तेजी अचानक नहीं है बल्कि लगातार हो रहे सुधारों की वजह से कंपनी ने निवेशकों का भरोसा जीता है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Zomato Share Shines: फूड डिलीवरी सर्विस की मशहूर कंपनी Zomato Ltd आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज शेयर मार्केट ( Share Market) में ट्रेडिंग सेशन के दौरान इंट्रा डे ट्रेडिंग ( Intra day Trading ) में जोमैटो के शेयर ( Zomato Share Price ) ने 80.30 रुपए के स्तर को छुआ. जो इसका पिछले 52 सप्ताह का सबसे तेज भाव है. फिलहाल ये शेयर 78.90 रुपए प ट्रेड कर रहा है.

आपको मालूम हो कि बीते साल जोमैटो के शेयर टोमैटो यानि टमाटर के भाव में मिल रहे थे लेकिन लगभग एक साल के बाद शेयर्स में 47 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है. बीते कुछ दिनों से जोमैटो के शेयरों में ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पॉजिटिव आने के बाद से लगातार तेजी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-सिकोया कैपिटल के हिस्सेदारी बेचने के बाद Go fashion के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, जानें पूरी खबर

क्यों आई Zomato के शेयर्स में तेजी-

जोमैटो के शेयर्स में तेजी अचानक नहीं है बल्कि लगातार हो रहे सुधारों की वजह से कंपनी ने निवेशकों का भरोसा जीता है. एक ओर जहां बीती तिमाही में कंपनी की आय में इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी ओर Jefferies के Chris Woods ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

कंपनी की वित्तीय हाल की बात करें तो मार्च तिमाही में कंपनी के नुकसान में कमी आई थी. कंपनी का नुकसान जो ₹360 करोड़ से घटकर ₹188 करोड़ हो गया है. वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी 70 फीसदी का जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया. जिसके बाद कंपनी की आय फिलहाल ₹2056 करोड़ रुपए हो चुकी है.

जेफरीज का कहना है कि कंपनी के हालात में सुधार की मुख्य वजह फूड सेक्टर में मार्जिन्स का बढ़ना और Blinkit के नुकसानों के कम होने के कारण कंपनी की वित्तीय हालत में सुधार हुआ है. इसके अलावा ONDC के अपने डिस्काउंट और इंसेटिव्स स्कीम्स में बदलाव के बाद भी जोमैटो के शेयर में तेजी देखी गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital