Bharat Express

Stock market closed: बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, 7 मार्च 2022 के बाद इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद Adani Group ग्रुप के शेयरों में 2 दिन में 25% तक की भारी गिरावट देखने को मिली. निवेशकों के 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

Stock market closed: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. बाजार में 7 मार्च 2022 के बाद इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स लगभग 1.45% की गिरावट के साथ 59,331 पर बंद हुआ. निफ्टी 287 अंकों की गिरावट के साथ 17,604 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 1302 अंक गिरकर 40,345 पर बंद. सेंसेक्स के 6 शेयरों में खरीदारी जबकि 24 में बिकवाली दिखी. निफ्टी के 50 में 12 शेयरों में खरीदारी जबकि 37 में बिकवाली दिखी. 1 शेयर में कोई प्रभाव नहीं दिखा.  निफ्टी बैंक  के 12 के 12 लाल निशान में बंद हुआ. मिडकैप,स्मॉलकैप शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए.  एनर्जी, मेटल इंडेक्स करीब 5%  गिरकर बंद हुआ. ऑटो, फार्मा इंडेक्स  में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर

Bharat Express Live

Also Read