Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

SBI ने रिकॉर्ड डिविडेंड से भर दिया सरकारी खजाना

SBI ने वित्त वर्ष 2022-23 (FY23 ) के लिए शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 1130 फीसदी यानी 11.30 रुपए/शेयर का डिविडेंड दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

STATE BANK OF INDIA DIVIDEND : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए डिविडेंड इनकम के रूप में 5740 करोड़ रुपए का चेक दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से यह अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड हैं. SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को डिविडेंड का चेक सौंपा. फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्रेटरी विवेक जोशी भी इस मौके पर मौजूद थे.

वित्त मंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई. ट्वीट में लिखा है कि ये अब तक का किसी भी वित्त वर्ष में दिया गया सबसे बड़ा चेक है. ट्वीट में बाकायदा मिलने वाली राशि का जिक्र भी किया गया है. आपकी जानकारी के लिए हम पहले ही बता चुके हैं कि स्टेट बैंक ने इस बार 5740 करोड़ रुपए का चेक सरकार को दिया है.

ये भी पढ़ें- Finfluencers के लिए जी का जंजाल बने फॉलोअर्स, जानें पूरी बात

BSE की वेबसाइट के मुताबिक, SBI ने वित्त वर्ष 2022-23 (FY23 ) के लिए शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 1130 फीसदी यानी 11.30 रुपए/शेयर का डिविडेंड दिया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 31 मई 2023 था.

SBI ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा

FY2023 में स्टेट बैंक ने रिकॉर्ड कमाई करते हुए ₹50232 करोड़ रुपए नेट प्रॉफिट हासिल किया. ये पहली बार है जब बैंक ने ₹50 हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है. सालाना आधार पर इसमें 58.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. FY23 में बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी सालाना आधार पर 11.18 फीसदी का इजाफा हुआ है. जिसके बाद ये 83713 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 19.99 फीसदी की तेजी रही. असेट क्वॉलिटी में भी सुधार आया है. FY23 में ग्रॉस NPA 119 BPS गिरकर 2.78 फीसदी रहा. नेट एनपीए 35 BPS गिरकर 0.67 फीसदी रहा.

ये भी पढ़ें- IKIO Lighting की मार्केट में शानदार लिस्टिंग, 391/शेयर के प्राइस पर मार्केट में एंट्री



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital