Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MRF के शेयर ने रचा इतिहास, बना देश का पहला लखटकिया शेयर

इंट्रा डे ट्रेडिंग सेशन में शेयर ने 1 लाख 3 सौ के स्तर को छू लिया. फिलहाल ये शेयर 99691 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

MRF Share Crossed 1 lakh Price : टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी MRF ने आज दलाल स्ट्रीट पर इतिहास रच दिया. कंपनी के शेयर दूसरे कारोबारी दिन एक लाख के स्तर को पार कर गए. इंट्रा डे ट्रेडिंग सेशन में शेयर ने 1 लाख 3 सौ के स्तर को छू लिया. फिलहाल ये शेयर 99691 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

MRF शेयर ने रचा इतिहास-

आपको मालूम हो कि इससे पहले मई में फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट में इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये का स्तर छुआ था. पिछले एक साल में इस शेयर में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. मार्च 2020 में इस शेयर की कीमत 55000 रुपये तक लुढ़क गई थी. तब से लेकर अब तक इस शेयर में 81 फीसदी की तेजी आ चुकी है. दिसंबर 2022 में, स्टॉक 94500 रुपये तक बढ़ गया था, लेकिन ये लंबे वक्त तक उस लेवल को बनाए नहीं रखा.

ये भी पढ़ें- Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी

आज एक बार फिर से इस शेयर ने 1 लाख के स्तर को पार किया तो दलाल स्ट्रीट में खुशी की लहर दौड़ गई. फिलहाल ये स्टॉक एक्सचेंज का सबसे महंगा शेयर है. MRF के बाद Honeywell Automation का शेयर आता है. जिसकी कीमत Rs 41,152 है . एक बात यहां ध्यान देने वाली ये भी है कि भले ही MRF के शेयर की कीमत 1 लाख पार कर गई लेकिन पिर भी ये मार्केट का सबसे वैल्यूबल स्टॉक नहीं है. दरअसल PE (price to earnings ) जैसे मानकों के आधार पर इसे इस कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है. स्टॉक स्पलिट से शेयर की कीमत कम हो जाती है लेकिन MRF ने अभी तक एक भी बार ऐसा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Indigo के फाउंडर्स ने किया हिस्सेदारी बेचने का ऐलान, खबर के बाद टूट शेयर्स

MRF के टोटल 42,41,143 हैं जिनमें से 30,60,312 शेयर पब्लिक शेयर होल्डर्स के पास है. जो कंपनी की 72.16 फीसदी हिस्सेदारी को दिखाता है जबकि 27.84 % शेयर्स प्रमोटर्स के पास हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital